फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार पंजाब से चावल लेकर पहुंची मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जंक्शन परिसर में माल गोदाम शुरू होने के बाद शनिवार देर शाम पहली बार पंजाब से चावल लेकर मालगाड़ी पहुंची है। इससे पहले कई मालगाड़ियों में चीनी और गेहूं की लोडिंग कर अन्य राज्यों को रवाना किया गया था। बारिश होने से चावल उतार काफी देर से शुरू हो पाया था।
विज्ञापन

लॉकडाउन में रेलवे की आय बढ़ाने के लिए इज्जतनगर मंडल की ओर से बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट लगातार प्रयास में है। इसी को लेकर शाहजहांपुर रेलखंड पर भोपतपुर स्टेशन और जंक्शन पर टनकपुर रेल खंड के किनारे माल गोदाम चालू किए गए थे। भोपतपुर माल गोदाम पर एक दिसंबर को झारखंड से 58 बीसीएन (मालगाड़ी का कोच) मालगाड़ी कोयले की खेप लेकर गुड्स साइडिंग कई सालों बाद पहुंची थी। इसके बाद लगातार भोपतपुर और जंक्शन के माल गोदाम से चीनी और गेहूं अन्य राज्यों को भेजा जाने लगा था। इससे रेलवे को करोड़ों की आय हुई। अब शनिवार को पहली बार पंजाब के मूंगा से 42 बीसीएन लगी मालगाड़ी चावल लेकर पहुंची है। बारिश होने से चावल का उतार सुचारु रूप से शुरू नहीं हो सका। शाम के बारिश हल्की होने पर उतार शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें