फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमआर का चावल हड़पने में फंसे राइस मिलर की कुर्क संपत्ति अब होगी नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएमआर का 10.60 करोड़ रुपये कीमत का चावल हड़पने के आरोप में फंसे दो राइस मिल मालिकों की कुर्क संपत्ति की अब नीलामी ओर है। तहसील प्रशासन ने इसके लिए 30 दिसंबर की तिथि तय की है। तहसील कार्यालय में नीलामी की प्रक्रिया होगी। कुर्क संपत्ति का मूल्यांकन करा लिया गया है। सत्यापन में दोनों राइस मिलों की संपत्ति 20 करोड़, 94 लाख, 28 हजार, 414 आंकी गई है। राइस मिलर्स पर अमानत में खयानत की रिपोर्ट सितंबर में दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

धान खरीद के पिछले सीजन में खरीद केंद्रों पर खरीदे गए धान को कूटने को राइस मिलों को दिया गया था। राइस मिल मालिकों को दिए गए धान का 67 प्रतिशत के हिसाब से चावल का उतार गोदामों में करना था। तीन राइस मालिकों ने चावल का उतार नहीं किया था। कई नोटिस के बाद एक राइस मिलर ने चावल का उतार कर दिया था। दो राइस मिलर ने कई नोटिस के बाद भी चावल का उतार नहीं किया।
जसवंती राइस मिल की पार्टनर जगमोहन राय की पत्नी रजनी अग्रवाल और विजय अग्रवाल की पत्नी चमन अग्रवाल पर, जयगुरु राइस मिल के पार्टनर जगमोहन राय अग्रवाल और विजय अग्रवाल के पुत्र कपिल अग्रवाल पर चावल को गबन करने का आरोप बना। इसकी रिपोर्ट सितंबर में दर्ज कराई थी। राइस मिल मालिक पर 10.60 करोड़ रुपये कीमत का चावल हड़पने का आरोप था। चावल उतार को क्रय एजेंसी की ओर से 12 मार्च, 25 मार्च, नौ अप्रैल, 16 जून 2021 को सीएमआर जमा करने का नोटिस दिया गया था। इसके बाद एक सितंबर, सात सितंबर को सीएमआर के मूल्य की धनराशि जमा करने का नोटिस दिया गया। मगर धनराशि जमा नहीं की गई। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने जांच की। तब आठ सितंबर को मिल में चावल का स्टाक न मिलना पाया गया था। इसके बाद राइस मिलों को कुर्क कर लिया गया था। अब कुर्क राइस मिलों की संपत्ति का सत्यापन और मूल्यांकन करा लिया गया। इनकी नीलामी 30 दिसंबर को तहसील में होगी।
विज्ञापन

सीएमआर का चावल हड़पने वाले राइस मिलरों की कुर्क संपत्ति का मूल्यांकन करा लिया गया है। राइस मिलों की नीलामी 30 दिसंबर को तहसील परिसर में होगी। जिन विभागों की बकाया पर राइस मिलों को कुर्क किया गया है। उनके अफसरों से भी सूचित किया गया है ताकि नीलामी में भाग लेने वालों को अपने स्तर से वे आमंत्रित कर सकें।
विज्ञापन

- रामस्वरूप, एसडीएम पूरनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें