बीसलपुर चीनी मिल के पटले में डाला जा रहा गन्ना । संवाद
बीसलपुर। प्रदेश के गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि अमन जायसवाल और भाजपा विधायक विवेक वर्मा के प्रतिनिधि रामसरन वर्मा ने सोमवार को किसान सहकारी चीनी मिल के नए पराई सत्र का शुभारंभ किया।
सर्वप्रथम मिल परिसर में हवन हुआ। हवन में राजनेताओं के प्रतिनिधियों ,चीनी मिल के अधिकारियों और अन्य आगंतुकों ने भाग लिया। हवन में मिल के प्रधान प्रबंधक जयप्रकाश बतौर यजमान मौजूद रहे। हवन चीनी मिल मंदिर के पुजारी अशोक शास्त्री ने विधि विधान से कराया। उसके बाद प्रतिनिधियों ने मिल गेट पर स्थित केंद्र पर सबसे पहले गन्ना तुलवाने आए किसान जगन्नाथ और किशन लाल के गन्ना भरे वाहनों को तौला। प्रतिनिधियों ने किसान की बैलगाड़ी में जूते बैलों की पूजा की, बैलों को गुड़ खिलाया। संवाद