फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 1991 में चली थी राम लहर, चारों सीटों पर खिला था कमल

विज्ञापन
सन 1991 में चुनाव प्रचार के लिए पीलीभीत आयीं उमा भारती। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। वर्ष 1991 के चुनाव में रामलहर चली थी और तब भाजपा के चारों उम्मीदवार जीते थे। उस वक्त बरखेड़ा से किशनलाल, पूरनपुर से प्रमोद प्रधान, पीलीभीत से बीके गुप्ता, बीसलपुर से रामसरन वर्मा जीते थे।
विज्ञापन

चुनाव के वक्त सियासी दिग्गजों का आना कोई नई बात नहीं है लेकिन पीलीभीत की धरती पर 1991 में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हिंदुत्व का राग पहले से छिड़ा हुआ है। शायद यही वजह है कि वर्ष 1991 के चुनाव में राम लहर चल गई थी और जिले की चारों सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया था। उस समय की सभाओं में हिंदुत्व के पुरोधा लालकृष्ण आडवाणी और साध्वी उमा भारती आए थे। हाल में 30 दिसंबर को जब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आए और उन्होंने ड्रमंड कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हिंदुत्व को धार दी तो लोगों को हिंदुत्व को उभारने वाली पुरानी चुनावी सभाओं की याद आई थी।
अब चुनाव का मौका है। जिले की चारों सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। हिंदुत्व के सहारे नैया पार कराने के उपक्रम हो रहे हैं। भाजपा के साथ संघ परिवार भी जुटा है। चुनाव प्रचार के दौरान पुरानी यादें भी ताजा की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

.....जब उमा भारती ने दिया नारा रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे
बात वर्ष 1991 के चुनाव की है। भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार नेता साध्वी उमा भारती पीलीभीत आईं थीं। रामजन्म भूमि आंदोलन को लेकर तीखे और तेजतर्रार भाषण को सुनने के लिए भारी संख्या में महिलाएं जुटीं थीं। रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। जब यह नारा उन्होंने मंच से दिया तब सभा स्थल पर मौजूद महिलाएं भी जय श्री राम का उद्घोष करने लगीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। सभा में मौजूद निर्मला गुप्ता बताती हैं कि वह उस कार्यक्रम में उमा भारती के साथ मंच पर ही थीं। उमा भारती का भाषण पूरी तरह से हिंदुत्व के लिए समर्पित था। उनके भाषण का असर पड़ा था। जिले में भारतीय जनता पार्टी के चारों विधायक जीते थे।
....जब रात के दो बजे रामस्वरूप पार्क में सभा करने पहुंचे लाल कृष्ण आडवाणी
बात वर्ष 1991 की है। नगर के ऐतिहासिक रामस्वरूप पार्क में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता लालकृष्ण आडवाणी की जनसभा रखी गई थी। सभा का समय शाम सात बजे था। सभा में ज्यादातर लोग पीलीभीत नगर के ही थे। भारतीय जनता पार्टी के शहर विधानसभा के उम्मीदवार बीके गुप्ता के पक्ष में यह जनसभा थी। लालकृष्ण आडवाणी के आने से पहले शाम को ही सभा शुरू कर दी गई। शुरू में तो स्थानीय नेताओं को बुलाया गया। धीरे- धीरे जब सभा का समय आगे बढ़ता रहा। जब लालकृष्ण आडवाणी रात दो बजे मंच पर पहुंचे तक तक पार्क में लोग मौजूद थे। उनके पहुंचते ही जय श्री राम के नारों से पार्क गूंज उठा। पूर्व विधायक बीके गुप्ता के पुत्र अंकुर गुप्ता बताते हैं उस समय उनकी उम्र कम थी। वह अपने पिता के चुनाव प्रचार में हर सभा में रहते थे। वह आडवाणी की सभा में भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें