बिलसंडा में रूट मार्च निकालते पुलिस व अर्धसैनिक बल। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
बिलसंडा। विधानसभा चुनाव को लेकर अर्ध सैनिक बल के जवानों ने पुलिस के साथ रविवार को रूट मार्च किया। लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। मतदान के दौरान प्रभावित करने वालों की जानकारी देने को कहा। मेन बाजार, कालेज रोड, कमल पार्क के अलावा करीब 15 से अधिक संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। एसडीएम राकेश गुप्ता, सीओ प्रशांत सिंह, एसओ उदयवीर सिंह फोर्स के साथ शामिल रहे।