फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से ड्यूटी जा रहे रेलकर्मी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
सचिन फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बरखेड़ा। घर से ड्यूटी जा रहे बाइक सवार 32 वर्षीय रेलकर्मी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेलकर्मी की मौत से सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड नंबर तीन मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी 32 वर्षीय सचिन कुमार जोशी रेलवे में गेटमैन के पद पर तैनात थे। वर्तमान में सचिन की तैनाती पीलीभीत - शाहजहांपुर ट्रैक पर पिपरा गेट संख्या एक पर बताई जा रही है। सचिन सोमवार को शाम करीब पांच बजे बाइक से ड्यूटी करने बरखेड़ा से पीलीभीत की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गांव खमरिया तिराहे के पास सामने से आ रही कार के चालक ने टक्कर मार दी। रेलकर्मी सचिन कुमार जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होने के बाद कार चालक मौके से भाग गया। दुर्घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल सचिन सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। कर्मचारी हेलमेट लगाए हुए नहीं था। रेलवे कर्मचारी की मौत की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें