फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिला सचिव ने रूम पार्टनर किशोर से किया कुकर्म, धमकाया, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सपा के पूर्व जिला सचिव ने किराए के कमरे में साथ रहने वाले किशोर से कुकर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोर की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता पर कुकर्म करने, धमकाने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी सपा नेता को हिरासत लिया है।
विज्ञापन

घटना रविवार रात को नगर की एक कॉलोनी की है। बरेली का एक किशोर हाईस्कूल का छात्र है। वह नगर में एक किराए के कमरे में रहकर वॉल पेपर पेंटिंग का काम करता है। उसने बताया कि सपा का पूर्व जिला सचिव उसके साथ कमरे में रहता है। सपा नेता ने रात को उसे जबरन कमरे में दबोच लिया और कुकर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोर ने सोमवार दोपहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। साथ ही तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सपा नेता को बचाने को कुछ नेता भी कोतवाली के आसपास मंडराते रहे लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि किशोर की तहरीर पर गांव वक्तापुर निवासी दुर्गेश मौर्य पर कुकर्म करने, धमकाने और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। किशोर को मेडिकल को भेजा गया है। सपा नेता की ओर से घृणित घटना को अंजाम देना लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
- विधानसभा चुनाव के समय कुछ लोगों को पद दिए गए थे। गांव वक्तापुर निवासी दुर्गेश मौर्य को भी जिला सचिव मनोनीत किया गया था। अब उनका पार्टी से कोई वास्ता नहीं है। घटना की जानकारी हमें भी मिली है। - जगदेव सिंह जग्गा, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें