फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत-टनकपुर के बीच एक और पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण में थमी ट्रेनों की रफ्तार ने फिर तेजी पकड़ ली है। मंगलवार को एक और पैसेंजर ट्रेन का संचालन पीलीभीत-टनकपुर के बीच शुरू हो गया है। शाम को जाने वाली इस ट्रेन से पहले दिन 51 यात्रियों ने सफर किया। ट्रेन का संचालन होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिली है।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने बरेली सिटी, पीलीभीत और टनकपुर के लिए छह जोड़ी यानी 12 ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना जारी की थी। इन ट्रेनों का संचालन 14 से 16 सितंबर के बीच शुरू होना है। इन ट्रेनों में पहली ट्रेन के रूप में मंगलवार को ट्रेन नंबर 05391 पीलीभीत से अपने निर्धारित समय 17:20 मिनट पर टनकपुर के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन को लोको पायलट श्रीराम वर्मा, सहायक पायलट विकास यादव, गार्ड एनके कश्यप लेकर रवाना हुए। इस ट्रेन से सफर करने वाले न्यूरिया के दो, बनबसा के 11, खटीमा के 15, टनकपुर के 23 यात्रियों ने टिकट खरीदकर ट्रेन में सवार हुए।
15 सितंबर यानी बुधवार को ट्रेन नंबर 05330 पीलीभीत से 10:05 बजे बरेली सिटी के लिए रवाना होगी। 15 सितंबर को ट्रेन नंबर 05385 बरेली सिटी से शाम को 21:10 बजे पीलीभीत के लिए रवाना होगी। 15 सितंबर को ट्रेन संख्या 05394 टनकपुर से 06:55 बजे चलकर 08:35 बजे जंक्शन पहुंचेगी। 15 सितंबर को 05311 बरेली जंक्शन से 18:20 बजे चलकर 20:15 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। जबकि उसी दिन ट्रेन संख्या 05312 पीलीभीत से 21:30 बजे चलकर 23:05 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके लिए 16 सितंबर बृहस्पतिवार को को ट्रेन नंबर 05329 बरेली सिटी से 10:05 बजे पीलीभीत के लिए रवाना होगी। 16 सितंबर को ट्रेन नंबर 05386 पीलीभीत से सुबह 07:20 बजे बरेली सिटी के लिए रवाना होगी। 16 सितंबर को टे्रन संख्या 05392 टनकपुर से 18:25 बजे चलेगी। जो जंक्शन 20:10 बजे पहुंचेगी। 16 सितंबर को ट्रेन नंबर 05393 पीलीभीत से 12:40 बजे रवाना होकर 14:15 बजे टकनपुर पव्ुंचेगी। बरेली सिटी वाया पीलीभीत टनकपुर चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस 16 सितंबर से चलेगी। ट्रेन संख्या 05321 बरेली सिटी से 07:00 बजे चलेगी। पीलीभीत जंक्शन 08:40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद 08:45 बजे रवाना होकर 10:15 बजे टनकपुर पहुंचेगी। शाम को ट्रेन नंबर 05322 टनकपुर से 15:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद 17:10 बजे जंक्शन पहुंचेगी। 17:15 बजे रवाना होकर 18:40 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक धमेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को टनकपुर के लिए स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन पहले दिन शाम को अपने निर्धारित समय से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें