पीलीभीत। भ्रष्टाचार में फंसे स्वास्थ्य विभाग के एक लिपिक के घर बरेली से आई एंटी करप्शन टीम ने एक दिन पहले स्वास्थ्य विभाग के बाबू के घर छापा मारा था। उसके घर की दो घंटे तक तलाशी ली गई थी। गुरुवार को एक दूसरे बाबू के घर एंटी करप्शन टीम ने छापा मारा। सीओ के नेतृत्व में छापा मारा। इस दौरान टीम ने उनके घर की भी तलाशी ली गई।
एक साल पहले 14 मार्च को भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली इकाई के निरीक्षक सुरेश दत्त मिश्रा ने शासन के निर्देश पर सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक हीरेश सरन सक्सेना और नीरज श्रीवास्तव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ लिपिक हीरेश सरन सक्सेना के घर छापा मारा था। एंटी करप्शन टीम ने विवेचना से जुड़े कई सवाल बाबू से पूछे और उनके घर से दस्तावेज खंगाले थे। इसके बाद बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम ने स्वास्थ्य विभाग के ही दूसरे लिपिक नीरज श्रीवास्तव के घर छापा मारा। मार्च 2019 में ही नीरज श्रीवास्तव के खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी