खाद्य सुरक्षा अधिनियम में पात्रों के चयन में घपलेबाजी के आरोप पर सपा कार्यकर्ताओं ने पात्रों के साथ पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पात्रों का चयन और कोटेदारों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की।
नगर पालिका सदस्य और सपा नेता तौफीक अहमद कादरी के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के बाहर एकत्र हुए लोगों ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम में घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना में जमकर धांधली की गई है। नगर पालिका कर्मचारियों की ओर से दी गई सूची के आधार पर कार्ड जारी नहीं किए गए। बीपीएल कार्ड धारकों को भी योजना में शामिल नहीं किया गया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे महीने कोटे की दुकानें खुलवाने, सूची में पात्रों के नाम शामिल कराने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में हाजी लाडले, इश्त्यिाक अहमद, कलीम, इशहाक, पप्पू व कई लोग मौजूद रहे।