पूरनपुर। उप निवेशन के पट्टा धारकों को भूमिधरी अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शारदा पार की 11 कॉलोनी के पट्टेधारकों को जमीन का मालिकाना हक मिलेगा। गांव मोरनिया गांधीनगर और शास्त्रीनगर के पट्टेधारकों को अभी इंतजार करना होगा। वजह वन विभाग की ओर से दोनों गांवों की जमीन को लेकर आपत्ति दर्ज की है। भूमिधरी का अधिकार दिलाने को नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी, ऋषि दीक्षित के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गई हैं।
बुधवार को नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने शारदा पार के गांव अशोक नगर, विजय नगर, गौतम नगर, राणा प्रताप नगर आदि में पहुंचकर चौपाल लगाकर पट्टेधारकों को अभिलेखों की जरूरत की जानकारी दी। साथ ही अन्य समस्याएं सुनीं। नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है। संवाद