फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गमगीन माहौल में एक ही चिता पर दंपती का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना क्षेत्र में घर में फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर हुई दंपती की मौत के बाद गमगीन माहौल में एक ही चिता पर बुधवार को दोनों का अंतिम संस्कार हुआ। शवयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। एक साथ दोनों की शवयात्रा देखकर हर किसी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर हेमूपुरा निवासी हरिशंकर और उनकी पत्नी कमला देवी फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गए थे। मंगलवार की सुबह दोनों का शव घर में मिला था। उसके ऊपर पंखा भी पड़ा था। घटना के बाद बुधवार को भाजपा विधायक विवेक वर्मा मृतकों के घर पहुंचे और उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया। परिजनों को हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान गांव के आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण शव यात्रा में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें