पीलीभीत। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरन निर्मल कहा कि योगी सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया। कोरोना जैसी महामारी के समय में जनता को बीमारी, मौतों और आर्थिक तंगी के बीच अकेला छोड़ दिया और जनता की बेबसी की कोई सुध भी नहीं ली।
पीलीभीत बरात घर में सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में नौकरशाही बेलगाम है और उस पर सरकार का कोई नियंत्रण नही है। ऐसा लगता है कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे है। मगर सरकार को अपने की देश के किसानों की कोई भी परवाह नहीं है। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि प्रदेश के जितने भी विकास कार्यों को भाजपा अपनी उपलब्धियां बता रही है उसमें तमाम कार्य सपा सरकार के कार्यकाल में शुरू हुए थे। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि बेहाल है। उस पर बलपूर्वक काले कानून थोप दिए गए। जब वह आन्दोलन के लिए बाध्य हुआ तो उसे विदेशी ताकतों के नाम से बदनाम किया गया। जिला महासचिव यूसुफ कादरी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बुधसेन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उमाशंकर यादव, डॉ. शाने अली, विशाल, जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, रामबहादुर यादव, नरेंद्र मिश्रा कट्टर मौजूद रहे।