फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार : जितिन

विज्ञापन
गोमती उद्गम स्थल पर अ​धिकारियों और स्थानीय लोगों से जानकारी लेते केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद। 
विज्ञापन
माधोटांडा। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बुधवार को माधोटांडा स्थित जूनियर हाईस्कूल में भाजपा की ओर से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कार्यक्रम में भाग लिया और जनजातीय समाज के योगदान को नमन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक बाबूराम पासवान और भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि माधोटांडा को ब्लॉक और नगर पंचायत बनाने की दिशा में कार्य जारी है। इसके साथ ही गोमती उद्गम स्थल के विकास के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रही हैं जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली है।
कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने गोमती उद्गम स्थल का दौरा किया। उन्होंने झील क्षेत्र में पानी के प्रवाह का निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग के अभियंताओं से आवश्यक जानकारी ली। इस मौके पर अपूर्व सिंह, तुलाराम लोधी, प्रफुल्ल मिश्रा, रितुराज पासवान, भगवती सिंह, डॉ. विवेक सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें