फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मझोला महोत्सव में दूसरे दिन रंगारंग प्रस्तुति से बांधा समा

Wed, 12 Nov 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मझोला महोत्सव के दूसरे दिन पंजाबी गिद्दा की सुंदर प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे - फोटो : katra news
विज्ञापन
मझोला। कस्बे के चीनी मिल मैदान पर चल रहे तीन दिनी मझोला महोत्सव के दूसरे दिन कई कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन सिंह, भाजपा नेता गुरभाग सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर मंचासीन रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाया। रंगारंग प्रस्तुति से महोत्सव में समा बांधा गया। बच्चों ने मंच पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सेंट पेट्रिक एकेडमी पालीगंज के छात्रों ने पंजाबी संस्कृति पर आधारित गिद्दा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मिशन सिंदूर पर प्रस्तुति दी। शाम को टीवी की प्रसिद्ध गायिका वैशाली विजय ने अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके गानों पर दर्शक देर तक थिरकते रहे। कार्यक्रम में एंकर स्नेहा पटेल और अनिल नायर ने संचालन किया। राष्ट्रीय कवि महाराज सिंह ने अपनी कविताओं से श्रोताओं का दिल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें