फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती : पांच दिन में 31,215 अभ्यर्थियों ने की मुफ्त यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अव्यवस्थाओं के बीच पीलीभीत डिपो से 31215 अभ्यर्थियों ने निशुल्क सफर किया। परिवहन निगम ने करीब 44 लाख रुपये का खर्च उठाया।
विज्ञापन

शहर में छह परीक्षा केंद्रों पर 23 अगस्त से दो चरणों में पांच दिन तक पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर शासन ने रोडवेज में अभ्यर्थियों को निशुल्क सफर कराने के आदेश जारी किए थे। इसके लिए पीलीभीत डिपो की ओर से भी बेहतर व्यवस्थाएं करने का दावा किया गया था।
बसों की संख्या बढ़ाने के साथ अतिरिक्त फेरों को भी व्यवस्था की गई थी। जिले में 23,24,25 व 30,31 अगस्त को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान राजस्थान, बिहार, हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों से अभ्यर्थी पीलीभीत पहुंचे थे।
विज्ञापन

वहीं पीलीभीत से भी हजारों अभ्यर्थी बाहर परीक्षा देने गए। परीक्षा के दौरान 31215 अभ्यर्थियों ने पीलीभीत डिपो से निशुल्क सफर किया। जिससे रोडवेज ने 44.81 लाख रुपये का खर्च उठाया। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने निशुल्क सफर किया। जिसके 44.81 लाख रुपये बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें