फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शिविर में 62 दिव्यांग बच्चों को किया चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बीआरसी भवन में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय शिविर में 62 दिव्यांग बच्चों को चिह्नित किया गया। स्वास्थ्य विभाग से आए क्लीनिकल साइक्लोजिस्ट सचिन कुमार प्रजापति, आर्थोपेडिक्स सर्जन डॉ. संजीव सक्सेना, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीन शर्मा, स्पेशल एजुकेटर अनिल कुमार सोनकर ने बच्चों का परीक्षण किया। शिविर में 79 बच्चों का पंजीकरण हुआ। 17 बच्चे जांच में दिव्यांगता की परिधि में नहीं पाए गए, जबकि 62 बच्चे परिधि में निकले। शिविर प्रभारी राजेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि दिव्यांग बच्चोंं को एक सप्ताह के भीतर दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान कर दिए जाएंगे। अध्यक्षता खंड शिक्षाधिकारी हर्षित शर्मा ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें