सोमवती गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है पुलिस ने सब सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। तहरीर न मिल पाने के कारण अभी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कर पाई है।
पीलीभीत के बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर गांव परसिया में सुभाष चंद्र बोस जूनियर हाईस्कूल के पास शुक्रवार को तड़के टहलने निकली तीन महिलाओं को डंपर ने रौंद दिया।
विज्ञापन
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी 42 वर्षीय निर्मला देवी पत्नी धर्म पाल गंगवार, 43 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी दीनानाथ गंगवार 44 वर्षीय सोमवती भारती पत्नी मंगलेश भारती को पीलीभीत की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। इसमें निर्मला देवी और मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
सोमवती गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है पुलिस ने सब सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। तहरीर न मिल पाने के कारण अभी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कर पाई है। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया था।