फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit Accident: इकलौती बहन की सगाई में आया था अजय, उसकी भी गई जान; तीन मौतों से परिवार में कोहराम

Sat, 25 Nov 2023 10:20 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

गांव ओरैया निवासी अजय कुमार पत्नी-बेटे और बहन को लेकर बाइक से रामलीला देखकर लौट रहा था। लेकिन घर पहुंचने से पहले उसकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अजय, उसकी पत्नी और बहन की मौत हो गई। 17 नवंबर को उसकी बहन की सगाई होनी थी। 
 
विज्ञापन
अजय कुमार, उसकी पत्नी सरोज और बहन सुमन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र के औरेया गांव में एक ही घर के तीन सदस्यों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। गांव ओरैया निवासी अजय कुमार, पत्नी सरोज कुमारी, बहन सुमन देवी (18) और आठ माह के बेटे मनीष के साथ ग्राम भमोरा में रामलीला मेला देखने गए थे। बृहस्पतिवार की रात करीब 12:30 बजे मेला देखने के बाद चारों लोग बाइक से घर लौट रहे थे। टनकपुर हाईवे पर जनकपुरी चौराहे के समीप से भूसा भरे ट्रक ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अजय कुमार, उनकी पत्नी सरोज और बहन सुमन देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: पुलिस को चकमा देकर तस्कर नन्हे लंगड़ा ने किया समर्पण, एक साल से चल रहा था फरार

अजय कुमार राजस्थान में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह वहां पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। छोटी बहन सुमन देवी का विवाह तय हो गया था। 17 नवंबर को बहन की सगाई थी। सगाई से दो दिन पहले ही अजय अपनी पत्नी व बच्चे के साथ राजस्थान से घर आया था। धूमधाम से बहन की सगाई की। मां धनदेई और पिता रामचंद्र व भाई सभी खुश थे। सुमन की शादी बरेली के बहेड़ी कस्बा निवासी युवक से तय हुई थी। चार महीने बाद 19 अप्रैल को बरात जानी थी। बृहस्पतिवार की रात हादसे के बाद सब कुछ बदल गया। शादी की खुशियों को ग्रहण लग गया। 

विज्ञापन

हादसे के दौरान मासूम उछलकर झाड़ियों में गिरा
जाको राखे साईंया मार सके ना कोई, यह कहावत शुक्रवार की रात सच साबित हो गई। बाइक पर चार लोग सवार थे, जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क व आसपास झाड़ियों में उनके शव पड़े थे, जबकि आठ महीने का मासूम मनीष बच गया। उसको चोटें तो आई हैं, लेकिन वह खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि मनीष मां की गोद में था। ट्रक की बाइक से टक्कर होने के बाद वह मां की गोद से उछलकर झाड़ियों में जा गिरा। हादसे के बाद जब लोग इकट्ठा हुए तब उन्हें किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। तब झाड़ियों से बच्चे को उठाया गया। 

विज्ञापन

पकड़ा गया घटना करने वाला ट्रक 
घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। तभी पीछे आ रहे भूसे से भरे ट्रक को ग्रामीणों ने रोक लिया और सख्ती से पूछताछ की। ट्रक चालक ने आरोपी ट्रक चालक का नाम और ट्रक नंबर बताया। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी ट्रक चालक व ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों ट्रक एक ही मालिक के हैं। दोनों ट्रक आगे-पीछे चल रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें