फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो शावकों के साथ तेंदुए की चहलकदमी से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। जंगल से दूर तिरकुनियां नसीर गांव में दो शावकों के साथ डेरा जमाए तेंदुए की मौजूदगी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की दहशत से लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। विभाग की ओर से सिर्फ निगरानी तक प्रयास सीमित हैं।
विज्ञापन


तहसील अमरिया के गांव तिरकुनियां नसीर के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से दो शावकों के साथ एक तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही है। तेंदुओं ने क्षेत्र में डेरा जमा लिया है। पांच सौ मीटर के दायरे में तेंदुओं की चहलकदमी बनी हुई है। शनिवार देर रात नौ बजे गांव तिरकुनयां नसीर के निकट सड़क के किनारे अनीस अहमद के खेत में शावकों के साथ तेंदुओं की चहलकदमी देखी गई। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।लोग खेतों की ओर जाने से कतराने लगे हैं।
रविवार को भी तेंदुओं की मौजूदगी गन्ने के खेत में देखी गई थी। सूचना पर वन दरोगा शैलेंद्र कुमार यादव, कौशेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर तेंदुओं के पगमार्क ट्रेस किए। वन दरोगा शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तेंदुओं की चहलकदमी को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क कर निगरानी बढ़ा दी गई है। तेंदुओं की गतिविधियां देखने के बाद क्षेत्र में कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें