फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर ग्रामीण... खेत में बाघ: दहाड़ से सहमा पूरा गांव, दिनभर जमाए रहा डेरा; दहशत में गन्ने की कटाई रुकी

Mon, 27 Nov 2023 06:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पिपरिया संतोष गांव में बाघ की दहशत बरकरार है। सोमवार को एक बाघ गांव के नजदीक गन्ने के खेत में पहुंच गया। उसकी दहाड़ से लोग सहम गए। 
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़े ग्रामीण, खेत में बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पिपरिया संतोष गांव में डेरा जमाए बाघ ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सोमवार को बाघ एक बीघा गन्ने में ही डेरा जमाए रहा। मौके पर पहुंचे ग्रामीण बाघ की दहाड़ सुनकर सहम गए। वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी रही। बाघ की दहशत से फसल की कटाई का कार्य पूरी तरह प्रभावित है।

विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल से बाहर बाघों की मौजूदगी किसानों के लिए सिर दर्द बनी हुई है। कलीनगर तहसील के गांव पिपरिया संतोष में कई दिनों से बाघों की मौजूदगी बनी है। इससे गन्ने की छिलाई पूरी तरह बंद है। मजदूर दोगुना रुपये देने के बाद भी छिलाई को राजी नहीं हो रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: छह महीने... नौ महिलाओं की हत्या, हर बार एक जैसी कहानी; कहीं ये साइको किलर तो नहीं
विज्ञापन


सोमवार को बाघ गांव के नजदीक रोहित के गन्ने के खेत में पहुंच गया। बाघ ने कई बार दहाड़ भी लगाई। दहशत में ग्रामीण पेड़ पर चढ़ गए। वन विभाग की टीम दूर खड़े होकर निगरानी तक सीमित रही। बाघ के दिनभर डेरा जमाए रहने से ग्रामीण दहशत में रहे। ग्रामीणों का कहना है कि दो बाघ क्षेत्र में सक्रिय है। ऐसे में ठोस प्रयास न होने से ठंड के साथ खतरा बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन

सुरक्षा में बरती जा रही चूक न पड़ जाए भारी
गांव की आबादी के निकट डेरा जमाए बाघ को लेकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट रही है। इस दौरान जागरूक लोग स्थित को संभालने में लगे रहते हैं वहीं युवा वर्ग बाघ देखने की चाहत में कुछ भी करने को तैयार हैं। 

सोमवार को बाघ की मौजूदगी वाले गन्ने में एक युवक घुस गया। लोगों के चिल्लाने पर वह बाहर निकला। कुछ युवक पेड़ पर चढ़कर गन्ने के खेत में पत्थर आदि भी फेंकते रहे। वन विभाग का कोई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। ऐसे में सुरक्षा में चूक विभाग पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें