फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में असम हाईवे पर फ्लाईओवर और पूरनपुर में हरदोई ब्रांच पर पुल के लिए 126 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। जाम और आवागमन में समस्याओं को लेकर वर्षों से परेशान लोगों को अब राहत मिल सकेगी। पूरनपुर में असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर जर्जर और संकरे पुल के स्थान पर नया पुल बनाया जाएगा। इसके अलावा पीलीभीत में बांसुरी चौराहे पर एक किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। दोनों प्रस्तावों को शासन ने मंजूरी देते हुए 126 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।
विज्ञापन

असम हाईवे पर पूरनपुर से 10 किलोमीटर दूर स्थित जर्जर हरदोई ब्रांच नहर पुल हादसा को दावत दे रहा है। पुल जून 2016 में क्षतिग्रस्त हो गया था। तब वाहनों का आवागमन कई दिन तक बंद रहा था। जिले के तत्कालीन डीएम मासूम अली सरवर ने एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओं आदि के साथ निरीक्षण किया था।
अधिशासी अभियंताओं ने पुल की निचली सतह की मरम्मत की जरूरत बताई थी। साथ ही पुल के दोनों ओर की मरम्मत और रेलिंग निर्माण के बारे में भी कहा था। अधिशासी अभियंताओं का तर्क था कि पुल अभी दो साल तक और चलेगा। डीएम ने पुल की मरम्मत कराने के साथ नए पुल निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे। वहीं, मरम्मत के बाद पुल बेहद संकरा हो जाने से लोगों को अक्सर जाम झेलनी पड़ रहा है।
विज्ञापन

जर्जर पुल हादसे को भी दावत दे रहा है। पुल निर्माण के लिए लोग लंबे समय से मांग कर रहे है। पुल निर्माण को अब रास्ता साफ हो गया। इसके लिए बजट भी मंजूर कर दिया गया है। वहीं असम हाईवे पर ही पीलीभीत के बांसुरी चौराहा पर फ्लाईओवर की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इसका प्रस्ताव भी भेजा गया था, जो अब मंजूर हुआ। फ्लाईओवर बांसुरी चौराहा पर बनाया जाएगा, जो एक किलोमीटर लंबा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें