पूरनपुर। कार की टक्कर से शेरपुर कला निवासी इम्तियाज की पत्नी खुशनूदी (70) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी से रेफर की गई वृद्धा की पीलीभीत ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
घटना शनिवार को दोपहर 12 बजे नगर के माधोटांडा रोड पर एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस के समीप हुई। शेरपुर कला निवासी इम्तियाज की पत्नी खुशनूदी पैदल नगर के माधोटांडा रोड से जा रही थीं। ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस के समीप अनियंत्रित गति से आई कार की टक्कर से घायल हो गईं। मोहल्ला साहूकारा निवासी फिराफत उल्ला खान ने अपने साथियों के सहयोग से वृद्धा को सीएससी में भर्ती कराया। वृद्धा को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिरासत ने बताया कि वृद्धा को इलाज के लिए पीलीभीत के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया जा रहा था। रास्ते में उनकी मौत हो गई।