पीलीभीत। मोहल्ला छत्रपति शिवाजी निवासी छात्र सूर्यांश मिश्रा शुक्रवार को सुबह नौ बजे कॉलेज जाने के लिए निकला था। इसी दौरान वह रास्ते से लापता हो गया। परिवारवालों ने उसकी काफी तलाश की मगर उसका पता नहीं लगा। पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला छत्रपति शिवाजी कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार मिश्रा ने पुत्र सूर्यांश की गुमशुदगी दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उनका पुत्र सूर्यांश मिश्रा शहर के लायंस स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकला था। इसी दौरान स्कूल से पता चला की वहां नहीं पहुंचा। इस पर उसकी तलाश शुरू की गई। संभावित स्थानों, रिश्तेदारी में जानकारी की। शहर में भी तलाश की, मगर उसका कहीं पता नहीं चला है। संपर्क करने के लिए उसके मोबाइल पर फोन किया गया, तो वह भी बंद जा रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है।