फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिफारिश नहीं, सीधे मिलकर समस्या  बताएं फरियादी : मुनिराज

Mon, 20 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
नवागत एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवागत एसपी ने संभाला चार्ज, प्रेसवार्ता कर गिनाई प्राथमिकताएं
विज्ञापन

बोले, सुरक्षा के मुद्दे पर लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त 
 अपराध रोकने और उसके वर्कऑउट पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। सुरक्षा को लेकर कोताही बरतने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। जनता अपनी शिकायतों को सिफारिश के जरिए न लाकर सीधे मिले। उसका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। यह बाते चार्ज ग्रहण करने के बाद नवागत एसपी मुनिराज जी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। 
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि वह 2009 बैच के आईपीएस अफसर है। पहली पोस्टिंग इलाहाबाद में रही। इसके बाद एएसपी बनारस, एसपी सिटी गाजियाबाद, एसपी देहात शाहजहांपुर में रहे। बतौर एसपी उनकी पहली तैनाती चंदौली जिले में हुई। वहां से हमीरपुर के एसपी बनाए गए और अब पीलीभीत। क्राइम कंट्रोल कर जनता को सुरक्षित माहौल देना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। सिफारिश के बजाए फरियादी उनसे सीधे आकर मिले, सौ प्रतिशत निस्तारण समय से कराया जाएगा। उन्होंनें कहा कि वह जनता की सेवा करने आए हैं। अपराध नियंत्रण को लेकर पुराने सिस्टम को जांचा जाएगा। इसमें कहीं कोई कमी प्रकाश में आती है तो उसको दूर किया जाएगा। प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी, सड़कों पर हुडदंग, महिला संबंधी अपराध पर सख्ती की जाएगी। कहीं कोई पुलिस की मिलीभगत सामने आई तो सख्त विभागीय कार्रवाई तय है। यह भरोसा दिलाया कि हर शिकायत को निष्पक्ष जांच कराकर फरियादी को न्याय मिलेगा। इसके अलावा लापरवाह पुलिसकर्मियों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। चार्ज लेने के बाद उन्होंने जिले की भौगोलिक स्थित के बारे में जानकारी की तथा यहां होने वाले अपराध व अपराधियों की पृष्ठभूमि आदि के बारे में भी जानकारी एकत्र की।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें