फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सरकारी आवासों का आवंटन निरस्त

Mon, 20 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मिलीभगत के चलते अनाधिकृत लोगों का था कब्जा
विज्ञापन

नकटादाना चौराहा के निकट स्थित सरकारी कॉलोनी में पांच आवासों का आवंटन सिटी मजिस्ट्रेट ने निरस्त कर दिया है। इन आवासों का नए सिरे से आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में नकटादाना चौराहा के निकट सरकारी कॉलोनी है जिसमें सी और डी टाइप आवास हैं। इनमें सी टाइप आवास नियमत: जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए आवंटित होने चाहिए लेकिन संबंधित बाबुओं की मिलीभगत के चलते इन्हें आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, देहात क्षेत्र में तैनात अध्यापक एवं दूसरे जिलों में स्थानांतरित हो चुके लेखपालों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आवंटित कर दिया गया था, जबकि जिले में जिला समाज कल्याण, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग कल्याण अधिकारी सहित कई अफसर आवास न मिलने से किराए के घरों में रहने को मजबूर हैं। पिछले दिनों इसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट से की गई थी। इस पर उन्होंने अपने स्तर से जांच कराई जिसमें आरोप सही मिले। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने मामला डीएम के संज्ञान में लाकर आवासों का आवंटन निरस्त कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र शर्मा ने बताया कि सी-2, सी-5, सी-6, डी-24 और डी-34 में अनाधिकृत लोगों का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। शीघ्र ही अधिकारियों को इनका आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें