फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दूसरे दिन भी युवक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
हरदोई ब्रांच नहर किनारे मौजूद पुलिस और एकत्र लोग। संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। हरदोई ब्रांच नहर में युवक के कूदने की आंशका को लेकर पुलिस ने दूसरे दिन भी खोजबीन जारी रखी। गोताखोरों की मदद से कलीनगर पुल से लेकर सात किलोमीटर आगे तक खोजबीन कराई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

एक दिन पूर्व पूरनपुर क्षेत्र के चंदौसी काॅलोनी निवासी युवक कुमारेश के हरदोई ब्रांच नहर में कूदने की आशंका जताई गई थी। नहर किनारे से बाइक और मोबाइल भी बरामद हुए थे। पुलिस की जांच में प्रेम विवाह न होने से युवक के नाराज होने की बात सामने आई थी।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, बृहस्पतिवार को भी तलाश जारी रही, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। एसओ अचल कुमार ने बताया कि पुलिस तलाशी में जुटी है। फिलहाल कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें