फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली नहीं मिलने से  गुस्साए लोगों का प्रदर्शन

Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूूरो चुर्रासकतपुर।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अभयपुर चैना नकटी गांव में एक महीने से नहीं आई है बिजली
विज्ञापन

एक सप्ताह में समाधान न होने पर धरना देने की चेतावनी 
 एक महीने से बिजली विभाग के कार्यालयों में चक्कर काटने के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर अभयपुर चैना नकटी गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी कर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

मंगलवार को गांव के दर्जनों लोग प्राथमिक विद्यालय के पास इकठ्ठा हुए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसके बाद प्रदर्शनकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। जमकर प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों का कहना था कि एक माह पहले आई आंधी के बाद खराब हुई बिजली को अब तक सुधारा नहीं जा सका है। एक सप्ताह में समाधान न होने पर विद्युत उपकेंद्र पर धरना देने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में राजबहादुर, रूपसिंह, पप्पू सिंह, अर्जुन सिंह, नरेंद्र सिंह, रक्षपाल सिंह, सियाराम, अवधेश,  प्रेमपाल, रामकिशोर, रामपाल, धनपाल आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें