फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात की मौत, स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

Mon, 15 Jul 2024 05:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पूरनपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। नवजात के पिता ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीबियों के साथ हंगामा किया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन
अस्पताल में बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार को अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गेट पर नवजात का शव रख दिया और हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर चिकित्सक ने उससे 23 हजार रुपये भी लिए थे। 

विज्ञापन


थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव सुखदासपुर नवदिया के रहने वाले जाहिद बेग की पत्नी ने 13 जुलाई को पुत्री को जन्म दिया था। बच्ची को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उसको पूरनपुर में ब्लॉक रोड स्थित निजी अस्पताल युसूफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में दिखाया था।  जहां पर अस्पताल में बच्चा स्पेशलिस्ट सहित अन्य सुविधाएं होने की बात कहते हुए नवजात को भर्ती कर लिया। 

उपचार के दौरान जाहिद बेग से अस्पताल खर्च 13000  और दवा का लगभग 10000  रुपये लिए गए। लेकिन बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ। उसकी हालत खराब होती रही। आरोप है कि रात में बच्ची को ऑक्सीजन नहीं लगाई गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें