फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परिवार रजिस्टर की स्कैनिंग में लापरवाही, 8 सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिवार रजिस्टर की स्कैनिंग में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने आठ सचिवों को नोटिस जारी किया है। सभी सचिवों को तीन दिनों के भीतर कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले की 720 ग्राम पंचायतों में रहने वाले ग्रामीणों के परिवार का ब्योरा परिवार रजिस्टर में दर्ज होता है। परिवार रजिस्टर पंचायत सचिवों के पास उपलब्ध रहता है। परिवार रजिस्टर की नकल की आवश्यकता होने पर ग्रामीणों को पंचायत सचिवों के पास चक्कर काटना पड़ता था।
डिजिटलीकरण होने के बाद अब परिवार रजिस्टर की नकल को भी ऑनलाइन किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। शासन से निर्देश के बाद भी पंचायत सचिव विभागीय कार्याें में लापरवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिवार रजिस्टर को ऑनलाइन नहीं किया गया है। ऐसे में ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। विभागीय कार्याें में लापरवाही देख डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव सुमित कुमार, वीरेंद्र कुमार, विजय तिवारी, मुकेश राना, विजय पाल सिंह, राजीव प्रकाश, प्रेमशंकर और विजय राज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि परिवार रजिस्टर अपलोड करने में लापरवाही बरतने पर आठों सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें