फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नीमा पदाधिकारियों ने किया धन्वंतरि पूजन

विज्ञापन
पीलीभीत के एक होटल में आयोजित नीमा के भगवान धन्वंतरि पूजन में पूजन करते मुख्यअति​थि सीएमओ डॉ.आल
विज्ञापन
पीलीभीत। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के पदाधिकारियों ने शहर के एक होटल में भगवान धन्वंतरि का पूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि चिकित्सा की भारतीय पद्धति को अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजीव सक्सेना ने सभी को धन्वंतरि दिवस की शुभकामनाएं दी और नीमा को पूर्ण सहयोग देने का वादा दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथि पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मीरा वर्मा ने भी विचार रखे। नीमा के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप अग्रवाल तथा पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेद अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह को आयुर्वेद जगत में विशेष सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. अश्वनी सचदेवा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिल सक्सेना, संरक्षक डॉ. एससी गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष डीएन शर्मा, डॉ. दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. आदित्य पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें