पीलीभीत। जीएसटी टीम की कार्रवाई के दूसरे दिन भी शहर के बाजार में असर देखा गया। कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में हलचल रही, अफवाह भी उड़ती रहीं।
जीएसटी की टीम ने सोमवार शाम शहर के सराफा बाजार में स्थित दो ज्वैलर्स के शोरूम पर छापा मारा था। इस दौरान 24 करोड़ की कर चोरी पकड़ी थी। ग्राहक बनकर शोरूम में पहुंचे टीम के सदस्यों ने हकीकत परखने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया था।
कई घंटे तक चली कार्रवाई से शहर के व्यापारियों में हड़कंप मच गया था। इधर कार्रवाई के दूसरे दिन भी शहर के व्यापारियों में हलचल मची रही। तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रहीं। व्यापारियों में मायूसी भी देखी गई।