चंदिया हजारा में लोगों की समस्याएं सुनते सासंद वरुण गांधी।
- फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। सांसद वरुण गांधी ने गांव चंदिया हजारा पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री के पैकेट बांटे। कहा कि बाढ़ से लोगों को काफी नुकसान हुआ है। पीड़ितों की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। सांसद का चंदिया हजारा क्षेत्र के चार गांवों में पहुंचने का कार्यक्रम था। मगर बाढ़ को लेकर सांसद चंदिया हजारा के समीप के तीन गांवों में नहीं पहुंच सके। चंदिया हजारा में लोगों की समस्याएं सुनकर कलीनगर तहसील के गांवों की ओर चले गए।
सांसद वरुण गांधी ने बृहस्पतिवार को चंदिया हजारा पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न सामग्री के पैकेट बांटे। पैकेट लेने को बाढ़ पीड़ितों की लंबी लाइनें लगी। पैकेट लेने को लाइन में लगे लोग धक्का-मुक्की करने लगे। अव्यवस्था होने पर सांसद ने कुछ पैकेट बांटने के बाद अपने समर्थकों को घर-घर पैकेट पहुंचाने के निर्देश दिए। सांसद ने इस दौरान कहा कि बाढ़ से क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। एक हफ्ता तक लोगों को राहत देने को राशन के पैकेट बांटे गए। बाढ़ में क्षेत्र में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकलवाने के लिए हेलिकॉप्टर भिजवाया। बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं का समाधान कर उनको मुआवजा दिलाया जाएगा। सांसद के साथ नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, ब्लॉक प्रमुख के पुत्र आशुतोष दीक्षित, विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान, कौशल बाजपेई, अशोक राजा, राजाराम शर्मा आदि थे।
हाथियों के झुंड से नुकसान का मुआवजा न मिलने की शिकायत की
पूरनपुर। राशन सामग्री के पैकेट वितरण के बाद सांसद ने प्रधान बासुदेव कुुंडू के अलावा अन्य लोगों की समस्याएं सुनीं। कुछ लोगों ने पिछले दिनों हाथियों के झुंड से हुए नुकसान का सर्वे होने के बाद मुआवजा न मिलने की शिकायत की। सांसद ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
पानी का पानी अधिक होने से तीन गांव में नहीं पहुंचे सांसद
पूरनपुर। सांसद वरुण गांधी ने बृहस्पतिवार को कई बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं जारी। उनको गांव चंदिया हजारा के अलावा गांव राहुलनरग, कॉलोनी नंबर छह, खिरकिया बरगदिया भी जाना था। चंदिया हजारा पहुंचने के बाद उनके समर्थकों ने गांव राहुलनगर, कॉलोनी नंबर छह और खिरकिया बरगदिया में अधिक पानी होने की जानकारी दी। इस पर सांसद ने स्थानीय लोगों से इन गांवों में बाढ़ के पानी की जानकारी की। बाढ़ को लेकर सांसद राहुलनगर, कॉलोनी नंबर छह और खिरकिया बरगदिया गए बगैर ही लौट गए।