फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चित्रकला प्रतियोगिता में मोहित अव्वल

विज्ञापन
बीसलपुर चीनी मिल विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतियोगी।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल के विद्यालय में शनिवार को हुई विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में मोहित कुमार प्रथम रहे।
विज्ञापन



किसान सहकारी चीनी मिल के विद्यालय में शनिवार को एसआरएम इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मदनलाल शर्मा की स्मृति में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। कक्षा आठ की प्रतियोगिता में मोहित प्रथम, शहजुल द्वितीय और अरनव तृतीय रहे। कक्षा सात में अमन प्रथम, आजम द्वितीय और राशिद तृतीय रहे। कक्षा छह में बृजेश प्रथम, रजत द्वितीय और महिमा तृतीय रहे तो कक्षा पांच में नईम प्रथम, फरीन द्वितीय और मीना तृतीय रहे। कक्षा चार में सलमान प्रथम, रुखसार द्वितीय और नूरे जबी तृतीय रहे तो कक्षा तीन में नाजिया प्रथम, सादिक द्वितीय और आशिक तृतीय रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मिल के जीएम डॉ. एचके गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। निर्णायक मंडल में डॉ. गोपाल देव शर्मा, सर्वेश शर्मा, श्याम बहादुर शर्मा, निशिकांत त्रिपाठी, बृजेंद्र कुमार और मनोज त्रिपाठी शामिल रहे। विजय प्रतियोगियों को पुरस्कृत दिया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता में सभी कक्षाओं के 50 बच्चे शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें