फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: लगने के बाद से नहीं चली लिफ्ट, चौथी मंजिल तक गर्भवती चढ़ रहीं सीढि़यां

विज्ञापन
पीलीभीत के जिला महिला चिकित्सालय में लगाई गई अल्टासांउड मशीन का निरीक्षण करने पहुंचे सिटी मजिस्
विज्ञापन
पीलीभीत। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावों के बीच जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लिफ्ट लगी होने के बाद भी सुविधा न मिलने से उन्हें चौथी मंजिल तक सीढि़यां चढ़कर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल का संचालन पहले जिला संयुक्त अस्पताल के पुराने भवन में किया जा रहा था। करीब एक साल पहले बेहतर सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से महिला अस्पताल को एमसीएच विंग के नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। इसके बाद से सभी सुविधाएं नए भवन में मिलने लगीं।
महिला अस्पताल में शहर व जिले भर से रोजाना 500 मरीज पहुंचते हैं। इसमें 250 नए मरीज शामिल हैं। सुविधाओं की बात करें तो पहले तल पर ऑपरेशन थियेटर, दूसरे तल पर ओपीडी, जांच आदि व तीसरी और चौथी मंजिल पर मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड बनाए गए हैं। गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए भवन में लिफ्ट की सुविधा भी दी गई है, लेकिन आजतक संचालन नहीं हो सका। सामान्य मरीज और गर्भवती महिलाएं रैंप के सहारे भवन के अन्य तलों तक पहुंचती हैं। ऐसे में जोखिम का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन



चौथी मंजिल पर ऑक्सीजन पाइप लाइन ना होने से दिक्कत
महिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए वर्तमान में ऑक्सीजन की सुविधा तक नहीं है। चौथी मंजिल पर ऑक्सीजन पाइप लाइन ना होने से इस तल पर भर्ती गंभीर महिला मरीजों को दिक्कत होती है। खुद विभाग के अफसरों ने समस्या को दूर करने के लिए पत्राचार किए। इसके बाद सुधार की उम्मीद जागी है। इसके अलावा क्षय रोग वार्ड में भी ऑक्सीजन की पाइप लाइन नहीं है। इससे यहां भर्ती मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लिफ्ट के संचालन को लेकर कई बार पत्राचार किए जा चुके हैं। लगातार शासन स्तर पर पैरवी भी की जा रही है। जल्द ही संचालन कराने की कोशिश की जाएगी। - राजेश कुमार, सीएमएस, महिला अस्पताल



महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू
पीलीभीत। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के कारण अब तक मरीजों को पर्ची व्यवस्था के जरिए अल्ट्रासाउंड कराए जा रहे थे। पर्ची लेकर महिलाएं निजी लैब में अपनी जांच करा रहीं थीं, जिसका भुगतान विभाग दे रहा था। हर माह करीब 700 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड हो रहा था। अब यहां पर ही अल्ट्रासाउंड मशीन लग जाने से लोगों को सहूलियत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर जिला अस्पताल पहुंचे और मशीन के बारे में जानकारी ली। संवाद

पीलीभीत के जिला महिला चिकित्सालय में लगाई गई अल्टासांउड मशीन का निरीक्षण करने पहुंचे सिटी मजिस्

पीलीभीत के जिला महिला चिकित्सालय में लगाई गई अल्टासांउड मशीन का निरीक्षण करने पहुंचे सिटी मजिस्

पीलीभीत के जिला महिला चिकित्सालय में लगाई गई अल्टासांउड मशीन का निरीक्षण करने पहुंचे सिटी मजिस्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें