फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने 70 मेधावियों को किया सम्मानित

Sun, 10 Jul 2016 10:47 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
samman
विज्ञापन
अकबर खां चेेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने जिले भर के 70 मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहर के खकरा पुल के समीप एक बारात घर में रविवार को हुए समारोह में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने कहा कि शिक्षा ही विकास का माध्यम है। जिले के प्रतिभावान बच्चे ही बेहतर शिक्षा के जरिए यहां की दिशा व दशा तय करेंगे। अभिभावकों को भी चाहिए कि वह शिक्षा में तनिक भी कोताही न बरतें और पूरे परिवार को शिक्षित करने में कोर कसर न छोड़े। इस दौरान उन्होंने व बरेली के हाजी शकील कुरैशी ने यूपी व सीबीएसई बोर्ड के 70 मेधावी छात्र छात्राओं को मैडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन ट्रस्ट के टीएच खान ने व आभार अध्यक्ष मोहम्मद वसीम खां ने जताया। इस मौके पर सचिव डॉ. मोहम्मद फहीम खां, नदीम खान, मुजाहिद हुसैन खां समेत तमाम अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें