फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे की गोद भराई में जा रहे मामा की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी 48 वर्षीय ओमप्रकाश अपने बड़े भाई के दामाद राकेश कुमार के साथ भांजे की गोद भराई की रस्म अदायगी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बिलसंडा चीनी मिल के पास बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ओमप्रकाश की मौत होगई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ओमप्रकाश बिलसंडा थाना के गांव नगरिया तुलागिरि निवासी अपने भांजे सतीश की गोद भराई की रस्म अदायगी के लिए जा रहे थे। कार्यक्रम शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव बिराहिमपुर में था। बाइक ओमप्रकाश के बड़े भाई के दामाद राकेश कुमार चला रहे थे। इसी दौरान बिलसंडा-बंडा रोड पर मकसूदापुर चीनी मिल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बिलसंडा सीएचसी में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर ओमप्रकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ओमप्रकाश के पुत्र छत्रपाल ने बताया कि जिला अस्पताल ले जाते समय पिता की मौत हो गई। जबकि राकेश कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। बिलसंडा पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें