मां चंपा देवी मेमोरियल सोसायटी की ओर से कस्बे में हुए सामूहिक शादी समारोह में सात जोड़े एक-दूजे के हुए। तमाम लोगों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया और उपहार देकर जोड़ों को विदा किया।
कस्बा के सेवाराम नत्थूलाल इंटर कॉलेज में हुए समारोह में सुबह से ही जोड़ों और उनके परिवार वालों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। अपरान्ह में गायत्री परिवार के लालता प्रसाद शास्त्री और उनकी टीम ने मंत्रोच्चारण के साथ शादियां कराईं। जोड़ों ने हवन कुंड में आहुतियां दीं। समारोह में लखीमपुर खीरी के लक्ष्मीपुर निवासी करमवीर-पीलीभीत के केसरियापुर की सुमन, क्षेत्र के गांव मढ़ा खुर्द के धर्मेंद्र-महदखास की रेखा, पुन्नापुर के सुनील-हमीरपुर की सत्यवती, जोगराजपुर के प्रमोद-मिघौना की सूरजमुखी, बुधेली के ईश्वर दयाल-मढ़ाखुर्द की नीरज, पुवायां के गांव मरैना के रामरहीस-मढ़ाखुर्द की लक्ष्मी, लखीमपुर अरौला के पंकज शर्मा-हमीरपुर की पूजा शर्मा दांपत्य बंधन में बंधे।
संस्था के डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, सुभाष मिश्र, संजय गुप्ता, ताज मोहम्मद, सर्वेश वर्मा, शैलेंद्र शुक्ला, सलिल श्रीवास्तव, गोवर्धन, भिखारी लाल वर्मा, राजेश त्रिपाठी, गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल, शैलेंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र शुक्ला, लक्ष्मीनरायन आदि का सहयोग रहा। चारपाई, साइकिल, बिस्तर, बक्शा, सिलाई मशीन आदि उपहार देकर जोड़ों को विदाई दी गई।