फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने दूध का सैंपल लिया

Sat, 06 Feb 2016 11:25 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
06 पीबीटीपी 22
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने दूध का सैंपल लिया
पूरनपुर। खाद्य सुरक्षा की टीम ने नगर में गुप्ता मिष्ठान भंडार से दूध का सैंपल लिया। छापामारी से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नगर की गर्ग, अग्रवाल, गणपति आदि राइस मिलों में पहुंचकर खाद्य लाइसेंस चेक किया गया। जांच में अधिकांश राइस मिलों पर खाद्य का लाइसेंस नहीं मिला। राइस मिलर्स को एक पखवाड़ा का समय देकर लाइसेंस बनवा लेने की चेतावनी दी गई। उन्होंने बताया कि पखवाड़ा भर बाद फिर औचक निरीक्षण किया जाएगा। तब निरीक्षण में लाइसेंस न मिलने पर राइस मिलर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में विजय वर्मा, सुभाष बाबू यादव और सुपरवाइजर नदीम शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें