फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पिटाई से विवाहिता का हुआ गर्भपात, जेठ पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

Tue, 23 Sep 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में जेठ ने उसके साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर न केवल धमकियां दी गईं, बल्कि पिटाई के दौरान गर्भपात तक हो गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 22 नवंबर 2022 को बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास, ननद, ससुर, जेठ और जिठानी दहेज को लेकर मानसिक व शारीरिक शोषण करने लगे। आरोप है कि जेठ ने कई बार उसके कमरे में घुसकर अश्लील हरकतें कीं। शादी के दो माह बाद उसने दुष्कर्म का प्रयास किया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि 20 मई 2023 को पति समेत अन्य ससुरालजन उसे कमरे में बुलाकर प्लॉट के नाम पर 20 लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया और मायके छोड़ दिया गया। उस समय वह तीन माह की गर्भवती थी, लेकिन मारपीट में लगी चोटों के कारण उसका गर्भ गिर गया। पुलिस ने विवाहिता की मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें