फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के एक माह बाद विवाहिता ने फंदे से झूलकर दी जान

विज्ञापन
चांदनी का फाइल फोटो - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बरखेड़ा/पीलीभीत। शादी के एक माह बाद ही विवाहिता का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। सुबह देर तक नहीं उठने पर सास ने कमरे में बहू का शव लटका देखा तो चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि थाना न्यूरिया के गांव बिथरा निवासी पूरनलाल ने करीब एक माह पूर्व अपनी पुत्री 19 वर्षीय चांदनी की शादी बरखेड़ा के गांव दौलापुर निवासी मोतीराम के पुत्र लक्ष्मण प्रसाद के साथ की थी। विवाहिता का पति लक्ष्मण प्रसाद सोमवार को दोपहर बाद मजदूरी करने उत्तराखंड के खटीमा चला गया था। घर पर विवाहिता उसके ससुर मोतीराम और सास टिकोली देवी रह गए थे। सोमवार शाम को खाना खाकर विवाहिता अपने कमरे में सोने चली गई। मंगलवार को सुबह सात बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो सास टिकोली देवी उसे कमरे में देखने गई। सास के मुताबिक कमरे में विवाहिता का शव लिंटर के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसओ ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के माता पिता जम्मू कश्मीर में मजदूरी करने गए हैं। उन्हें जानकारी देकर बुलाया गया है। एसओ ने बताया कि विवाहिता के मायके वाले तहरीर देंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें