फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह पहले हुई शादी, अब दहेज के लिए विवाहिता को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में एक लाख रुपये और सामान के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम आवास विकास कॉलोनी निवासी सोनी गंगवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 28 जून 2021 को बरेली के थाना बारादारी क्षेत्र के शक्तिनगर कॉलोनी निवासी सुदेश गंगवार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल वालों ने दहेज में एक लाख रुपये की नकदी और फ्रीज, कूलर, टीवी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे। 12 सितंबर की सुबह नौ बजे ससुराल वालों ने मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया।
पीड़िता ने मायके पहुंचकर अपने परिवार वालों को घटना बताने के बाद कोतवाली पहुंचकर पति सुुदेश गंगवार, ओमप्रकाश, कलावती, गुड़िया और गंगाचरन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें