माधोटांडा क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला का एक अविवाहित युवती से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि शादीशुदा महिला ने अपने पति और बच्चे को छोड़ने के लिए भी तैयार हो गई वहीं दूसरी तरफ नियुक्ति भी शादीशुदा महिला के साथ रहने को तैयार हैं।
परिजनों को इसकी जानकारी होने पर खलबली मच गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।दोनों के समलैंगिक का यह रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है।
पूरनपुर विकासखंड के एक गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन साल पहले गांव के एक युवक की शादी हुई थी। दो साल बाद गांव की एक युवती का उसकी पत्नी की एक युवती से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। मामला यहां तक बढ़ गया कि दोनों के बीच में समलैंगिकता का रिश्ता भी कायम हो गया ।
अब हालात यह है कि दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाकर हमसफर बनने का फैसला लिया है। मामला संज्ञान में आने के बाद गांव में एक दिन पहले मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई। इसमें दोनों को समझाया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक वह एक दूसरे से शादी करने को तैयार हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि महिला एक बच्चे की मां है और उसका पति खेती किसानी करता है। वह अपने पति को छोड़कर युवती के साथ विवाह करना चाहती है। सीओ पूरनपुर वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि इस तरह के का कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं आता थाने पर शिकायत आती है तो उसे देखाजाएगा।