फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी तूने ये क्या किया?: शादी के दो माह बाद दुल्हन ने दी जान, पत्नी का शव देख पति भी फंदे से लटका, ये थी वजह

Thu, 13 Jul 2023 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में एक नवविवाहिता ने घेरलू विवाद में फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी को फांसी पर लटका देख पति ने भी फंदा लगा लिया। हालांकि उसे लोगों ने बचा लिया। मामले में पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विवाहिता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के गांव बबूरा में मंगलवार देर रात विवाहिता ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह जब पति ने पत्नी का शव फंदे से लटके देखा तो उसने भी घर से 50 मीटर दूर पीपल से फंदा बांधकर जान देने की कोशिश की। घरवालों ने उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


देर शाम इस मामले में पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव बबूरा निवासी गंगाराम के पुत्र श्यामू की शादी दियोरिया क्षेत्र के गांव दियोहना निवासी सुखरानी से दो माह पूर्व हुई थी। श्यामू मजदूरी करता है।

ये भी पढ़ें- अस्पताल में अश्लीलता: महिला एलटी के साथ डॉक्टर ने की शर्मनाक हरकत; CMO ने हटाया, आवास खाली करने के आदेश
विज्ञापन


दोनों के बीच शादी के बाद से झगड़ा होता रहता था। पांच दिन पूर्व भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने आपस में बैठकर फैसला करा दिया। बताया जाता है कि मंगलवार रात दोनों के बीच दोबारा किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

इसके बाद रात में किसी समय सुखरानी ने अपने कमरे में कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह जब श्यामू उठकर कमरे में पहुंचा तो पत्नी का शव फंदे पर लटका देखा। इसके बाद श्यामू दूसरा दुपट्टा लेकर घर से निकल गया।

वह 50 मीटर की दूरी पर स्थित पीपल के पेड़ से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गया। पास में मौजूद लोगों ने उसे फंदे से लटकता देखा तो नीचे उतारकर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

 

मायके पक्ष ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विवाहिता सुखरानी के पिता रामचरन ने बताया है कि उसका दामाद आए दिन पुत्री को दहेज को लेकर प्रताड़ित करता रहता था। अभी कुछ दिन पूर्व जब दोनों में विवाद हुआ था तो मायके पक्ष के लोग विवाहिता को लेने आए थे तब दामाद ने विवाहिता को नहीं जाने दिया। 

 
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि श्यामू व उसके घरवालों ने सुखरानी को मार कर लटका दिया। इसके बाद श्यामू ने खुद लटकने का ड्रामा किया। तहरीर पर पुलिस ने श्यामू उसके पिता गंगाराम, भाभी प्रीति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें