फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता ने दी जान, पति ने भी लगाई फांसी, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Wed, 12 Jul 2023 12:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के थाना बिलसंडा इलाके के गांव बबुरा के रहने वाले श्यामू की शादी दो माह पहले सुखरानी से हुई थी। घरेलू कलह के चलते मंगलवार रात सुखरानी ने घर के ही कमरे में कुंडे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नवविवाहित दंपती फंदे पर लटक गए। जिसमें पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति को बचा लिया। विवाहिता के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीलीभीत के थाना बिलसंडा इलाके के गांव बबुरा के रहने वाले श्यामू की शादी दो माह पहले सुखरानी से हुई थी। घरेलू कलह के चलते मंगलवार रात सुखरानी ने घर के ही कमरे में कुंडे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। 

बुधवार की सुबह जानकारी लगने पर पति श्यामू ने भी गांव में ही घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित पीपल के पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। 
विज्ञापन


उसे बिलसंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच  किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। जिसके बाद नवविवाहिता ने मंगलवार को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 
विज्ञापन

वहीं विवाहिता के पिता का आरोप है कि पति ने हत्या कर बेटी के शव को लटकाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें