फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई अफसर बताकर पहले शादी की, फिर ठग लिए 24.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। खुद को सीबीआई अफसर बताकर एक आरोपी ठग ने महिला से शादी रचाने के साथ उसकी मां, रिश्तेदार से जमीन और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 24.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। एक ज्वैलर्स से एक लाख रुपये के उधार जेवरात लेकर हड़प लिए। इसके बाद गायब हो गया। कोतवाली पुलिस ने पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर के आदेश पर महिला की ओर से आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी पूर्व में हुई थी मगर तलाक हो गया। उसके घर वाले उसकी शादी करने की फिराक में थे। शादी डॉट काम के माध्यम से गोरखपुर के विंदु टोला जाफरा बाजार ताड़ी खाना तिवारीपुर निवासी विजय कुमार जो सीबीआई में अफसर है, शादी का इच्छुक है। घर वालों के संपर्क में आने पर विजय कुमार नगर में उसके घर आया। उसने बताया कि कोरोना में उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। सीबीआई अफसर का अपना पहचान पत्र दिखाया। 15 अप्रैल 2022 को मथुरा के गोवर्धन में उसकी उससे शादी हो गई। शादी के दूसरे दिन विजय उसे न्यू अशोक नगर दिल्ली लेकर गया। कुछ दिन बाद उसने मां से नोएडा में एक जमीन उसके प्रभाव में होने की जानकारी दी। 8.50 लाख रुपये जमीन के बतौर बयाना देने को लिए और कहा कि लिखापढ़ी बाद में हो जाएगी।
महिला ने बताया कि इसके कुछ दिन बाद उसने उसकी बुआ से सात लाख रुपये जमीन के नाम पर ठग लिए। एक चिकित्सक से पांच लाख रुपये जमीन और चार लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे। नगर के एक प्रतिष्ठित सराफ से एक लाख रुपये के जेवरात उधार लिए। ुछ दिन बाद उसने राजस्थान में एक केस के सिलसिले में जाने का तर्क देते हुए कहा कि वह अपने मायके चली जाए। वापस लौटने पर उसे बुला लेंगे। इसके बाद ठग का मोबाइल बंद हो गया। पता करने पर सीबीआई में विजय कुमार नाम के किसी अफसर के न होने की जानकारी हुई। पीड़िता ने पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पीड़िता की ओर से विजय कुमार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें