फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी बनी यादगार, शहर की बेटी हेलीकॉप्टर से गई ससुराल

विज्ञापन
ड्रमंड कॉलेज में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर में बेटी को बिठाते पिता और रिश्तेदार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पिता के घर से जाते समय हर बेटी के आंख नम होती है। शुक्रवार यहां शादी के बाद जब एक बेटी की विदा हुई, तो पिता का घर छोड़ने का गम पति के साथ पहली बार हेलीकॉप्टर से ससुराल जाने की खुशी से हलकी हो गई। उसके साजन ने उसे सपनों के पंख जो लगा दिए थे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नखासा निवासी मनोज कुमार ने अपनी बेटी की शादी संभल के कसबा बहजोई निवासी फैनसी रंजोई के पुत्र शिवम रंजोई से तय की। गुरुवार को शाम बराती कार और बस से पहुंचे। इसके बाद रात में शादी की रस्म एक बरात घर में संपन्न हुई। सुबह विदाई का मौका आया, तो दुल्हन के लिए ससुराल वालों ने हेलीकॉप्टर मंगाया। तय समयानुसार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ड्रमंडगंज में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरा। 15 मिनट रुकने के बाद दूल्हा और दुल्हन को लेकर संभल के लिए उड़ गया। दूल्हा शिवम ने जब अपनी नई नवेली दुल्हन को आसमान की सैर कराई, तो दुल्हन शिप्रा की खुशी का ठिकाना न रहा है। शिप्रा के मायके वालों के चेहरे पर भी खुशी साफ नजर आ रही थी।
यादगार बना शादी के बाद विदाई का पल
हेलीकॉप्टर में शिप्रा की विदाई जिस हेलीपैड से हुई। वहां चुनाव के दौरा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व मंत्री अखिलेश यादव के भी हेलीकॉप्टर उतरे थे। शादी के बाद विदाई का पल शिप्रा के लिए यादगार बन गया। विदाई के दौरान परिवार और रिश्तेदारों के अलावा बड़ी संख्या में शहरवासी और पुलिस भी मौजूद रही। स्वास्थ्य विभाग और दमकल टीम भी विदाई की साक्षी बनी।
विज्ञापन

पुत्रवधू को हेलीकॉप्टर से विदा कराने का सपना हुआ पूरा
दूल्हा शिवम ने बताया कि पिता ने काफी पहले एक शादी में हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई देखी थी। तभी उन्होंने ठान लिया था कि वह भी अपने बेटे की शादी में पुत्रवधू को हेलीकॉप्टर से ही विदा कराकर लाएंगे। पिता ने आज अपना सपना पूरा किया। पिता के सपनों ने मेरे (शिवम) सपनों में चार चांद लगा दिए। काफी खुशी हो रही है। अब पत्नी की हेलीकॉप्टर से विदा कराकर ले जा रहा हूं।
दुल्हन शिप्रा ने कहा कि वह शादी के बाद पिता का घर छोड़कर जा रही हैं। इसका काफी गम है, मगर पति के साथ हेलीकॉप्टर से ससुराल जाने में काफी खुशी भी महसूस हो रही है। पति और ससुर ने मेरे सपनों को पंख लगा दिए हैं। पिता के घर से बेटी जाती है, तो दुख होता है, मगर ससुराल वालों से अगर पिता जैसा प्यार मिले जाए, तो वही गम काफी हलका हो जाता है। मेरे साथ वही हो रहा है।
... और हेलीकॉटर देखने के लिए टूट पड़ी भीड़
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में बने हेलीपैड पर जब हेलीकॉप्टर उतरा और दूल्हा दुल्हन बैठने के लिए पहुंचे, तो भीड़ बेकाबू हो गई। हेलीकॉप्टर के चारों ओर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। पायलट और सहायक पायलट लगतार भीड़ को दूर रहने की हिदायत देते रहे। पुलिस को भी काफी दिक्कत हुई।

दूल्हा शिवम।- फोटो : PILIBHIT

 

दुल्हन शिप्रा।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें