फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी झगड़े में तीन मासूम बच्चों को अनाथ कर गए

विज्ञापन
दंपती की मौत के बाद गुमशुम बैठे बच्चे और परिवार वाले। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत/बीसलपुर। दंपती के आपसी झगड़े से तीन मासूम जिंदगियां अनाथ हो गई है। वहीं मृतका की मां राम प्यारी कभी दामाद तो कभी बेटी के शव को देकर बिलखती रही। खुद को किसी तरह संभालकर बच्चों को पुचकारती रहीं।
विज्ञापन

बरेली के कस्बा फरीदपुर निवासी सुनील राठौर (35) का विवाह बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसिया निवासी रजनी (30) से 14 वर्ष पहले हुआ था। ससुराल में ससुर और साले नहीं होने से सुनील शादी के बाद ही रहने लगा था। सास और बच्चों के साथ सुनील काफी खुश था, मगर उसकी पत्नी रजनी से वह परेशान था। लोगों ने बताया कि आए दिन रजनी घर से चली जाती थी। इससे उसकी बूढ़ी मां भी परेशान थी। एक सप्ताह पहले भी रूबी कहीं चल गई थी। बाद में सुनील उसे खोजकर मनाकर ले आया। दोनों ने अपने मासूम बच्चों की भी परवाह नहीं की। पांच वर्षीय कामिनी, तीन वर्षीय श्रुति और दो वर्षीय अंश का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपसी झगड़े के चलते पहले पति ने पत्नी के सिर में लोहे के पाइप से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद फंदे पर लटक गया। दोनों की मौत हो गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों के शव निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें