फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू की पिटाई का विरोध किया तो मां को मार डाला

विज्ञापन
परीक्षण के लिए चिता में अस्थियां तलाशती पुलिस। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। बहू की पिटाई के विरोध पर वृद्धा को उसके पुत्र ने डंडे से पीटकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए घर के समीप वृद्धा का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। चिता से वृद्धा की हड्डियों को निकलवाकर कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन

घटना रविवार देर शाम को घुंघचाई पुलिस चौकी क्षेत्र की मटेहना कॉलोनी नंबर नौ की है। कॉलोनी निवासी शंकर यादव की कोई संतान न होने पर उन्होंने अपने छोटे भाई केशवनाथ यादव के पुत्र रिंकू उर्फ सूर्यकांत को गोद ले लिया था। शंकर यादव ने बताया कि सूर्यकांत की शादी कर दी। एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सूर्यकांत शराब की लत में पड़ गया। नशे में धुत होकर अक्सर घर पहुंचने पर परिवार वालों से गाली-गलौज और मारपीट करता था। रविवार को भी सूर्यकांत शराब के नशे में शाम को घर पहुंचा। गाली-गलौज कर परिवार वालों से उसने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पुत्रवधू रीमा की उसने पिटाई कर दी। इसका उसकी पत्नी अकाली देवी (73) ने विरोध करना शुरू कर दिया। पुत्रवधू अपनी छोटी पुत्री और पुत्र को लेकर घर से रात को कहीं चली गई। इस दौरान सूर्यकांत ने अपनी मां अकाली देवी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। सुबह लौटी रीमा ने बताया कि पति के पिटाई के डर से वह बच्ची को लेकर पूरी रात गांव के समीप सड़क पर बैठी रही। सुबह पांच बजे घर लौटी तो शव घर के आंगन में पड़ा था। उसके पति ने शव का आनन-फानन में घर के समीप ही अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद फिर घर के अंदर आकर गाली-गलौज कर मारपीट की कोशिश करने लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ वीरेंद्र विक्रम, कोतवाल हरीशवर्धन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सूर्यकांत को गिरफ्तार कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर चिता से निकाली गई हड्डियों की जांच की। पुलिस ने चिता से निकलवाकर हड्डियों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि शंकर यादव की ओर से सूर्यकांत पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मृतका अकाली देवी की चिता से निकलवाकर हड्डियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे गिरफ्तार करा लिया गया है। - वीरेंद्र विक्रम सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें