कलीनगर (पीलीभीत)। मराठी की कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता सुयश तिलक ने तीन दिन ठहरने के साथ ही जंगल और चूका बीच के प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन स्थल लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। देश के अलावा विदेशी सैलानियों की आमद भी बढ़ी है। कई चर्चित चेहरे भी पीटीआर की खूबसूरती को देखने पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुयश तिलक भी पीटीआर पहुंचे। वह तीन दिन पूर्व यहां आए थे, होम स्टे में रुकने के साथ जंगल की सैर की। बाघ भी देखने को मिले। पीटीआर को काफी पसंद किया। उन्हें गाइड जीशान ने घुमाया। संवाद